❤️श्री राधे श्याम❤️

 
❤️श्री राधे श्याम❤️
Questo Stamp è stato usato 1 volte
कैसौ फव्यौ है नीलांबर सुंदर, मोही लिए मन-मोहन माई । फैलि रही छवि अंगनि कांति, लसै बहु भांति सुदेस सुहाई ।। सीस कौ फूल सुहाग कौ छत्र, सदा पिय के मन कौं सुखदाई । और कछू न रूचै ध्रुव पीय कौं, भावै यहै सुकुमारि लड़ाई ।। - श्री ध्रुवदास, ब्यालीस लीला, श्रृंगार शत-1 (06) हे सखी । श्रीप्रिया के गौर अंग पर नील निचोल की शोभा कैसी फबी है, जिसने मनमोहन श्री लाल जी के मन को भी मोहित कर लिया है । उनके श्री अंगों की दीप्ति छटा चारों ओर प्रकाशित हो रही है, जो सब प्रकार से सुंदर एवं सुहावनी है ।श्री प्रिया के ललाट पर विराजित शीशफूल उनके सौभाग्य का छत्र है, जो सदैव प्रियतम के मन को आल्हादित करने वाला है ।श्री ध्रुवदास जी कहते हैं कि प्रियतम को इस छवि के अतिरिक्त अन्य कुछ भी रुचिकर नहीं है ।यह तो सदैव ऐसी सुकुमारी लाड़िली प्रिया को लाड लड़ाने के अभिलाषी बने रहते हैं । “Kaisau Favyau Hai Nilaambar Sundar Mohee Liye Man-Mohan Mayi” Dear Sakhi! blue garments are gracing the divine body of Shri Radha, looking at which, Shri Krishn’s mind is enchanted. “Faili Rahee Chhavi Angani Kaanti Lasai Bahu Bhaanti Sudes Suhayi” The radiance of the nectarean beauty of her captivating form is embellished in all the four directions. “Sees Kau Phool Suhaag Kau Chhatra Sada Piy Ke Man Kau Sukhdayi” The beauty of 'sheesh - phool' (a flower like ornament worn on the crest of head) is the symbol of her prosperity, is so captivating that it immediately captivates the heart of beloved Rasik Shri Krishn. “Aur Kachhoo Na Roochai Dhruv Piy Kau Bhaavai Yahai Sukumaari Ladayi” Shri Dhruvdas Ji says, Nothing attracts Shri Krishn, other than the charming glimpse of Shri RadhaRani and serving her. - Shri Dhruvdas, Bayalees Leela, Shringar Shat, Part 1 (06)
Tag:
 
shwetashweta
caricato da: shwetashweta

Vauta questa immagine:

  • Attualmente 5.0/5 stelle.
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5

5 Voti.